Homeराजनीतिपीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, जानें राजनाथ...

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, जानें राजनाथ सिंह ने क्या कहा?


पीएम नरेंद्र मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिन के पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं. उन्होंने कामना की कि सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

पीएम मोदी ने लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है.”

राजनाथ सिंह ने की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है. भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है.”

उन्होंने लिखा, “समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. व्रत का संकल्प ले रहे सभी व्रतियों को मेरा सादर नमन और वंदन. छठी मैया और सूर्यदेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा. मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें. छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए.”

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. छठी मैया व भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो.”

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें: Nvidia के CEO हुआंग को उनके रिजाइन से पहले ट्रंप ने लगाया था फोन, जानें क्या कहा?



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular