HomeUncategorizedदुनियाभर में Microsoft Outlook और 365 का सर्वर डाउन! 1 लाख से...

दुनियाभर में Microsoft Outlook और 365 का सर्वर डाउन! 1 लाख से ज्यादा शिकायतें – microsoft outlook 365 server down global email outage extra load ntc drmt


दुनिया भर के करोड़ों दफ्तरों के कामकाज की रफ्तार गुरुवार को अचानक थम गई. दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा ‘आउटलुक’ और ‘माइक्रोसॉफ्ट 365’ के सर्वर ठप हो गए. इस तकनीकी खराबी के कारण हजारों यूजर्स को ईमेल भेजने, रिसीव करने और अपने अकाउंट में लॉग-इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ऑनलाइन सर्विसेज के ठप होने पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, आउटलुक में इशू की शुरुआत ईस्टर्न टाइम के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई. देखते ही देखते शिकायतों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा और अपने चरम पर आउटलुक से जुड़ी 1,00,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं.

इसी तरह, माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए भी 15,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई. माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस आउटेज की पुष्टि की. टेक कंपनी ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है.

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक का सर्वर डाउन हो गया है. (Photo- Screengrab)

कंपनी के स्टेटस पेज अकाउंट से जारी बयान में कहा गया, ‘हम उन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं जिनमें अमेरिका में कई कनेक्शन विधियों के जरिए एक्सचेंज ऑनलाइन मेलबॉक्स तक पहुंचने में यूजर्स को समस्या हो रही है. ज्यादा जानकारी माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर में EX1550543 के तहत देखी जा सकती है.’

दुनिया भर के क्षेत्रों में पड़ा असर

शुरुआत में यह समस्या अमेरिका तक सीमित लग रही थी, लेकिन बाद में कंपनी ने माना कि इसका असर ग्लोबल हो सकता है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, ‘जब तक हम प्रभाव को कम करने के लिए काम कर रहे हैं, हमने पुष्टि की है कि ये समस्या किसी भी क्षेत्र के यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवा कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती है.’

कंपनी ने आगे बताया कि उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से पर कई क्षेत्रों में ज्यादा लोड बढ़ गया है, जिससे कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है. लोड को बैलेंस करने के लिए कंपनी ने अपने ग्लोबल इंफ्रास्ट्रकचर पर कनेक्शन ट्रैफिक को रीडिस्ट्रीब्यूट करना शुरू कर दिया है.

स्टेटस पेज भी हुआ ठप

इस आउटेज के दौरान जानकारी देने वाला माइक्रोसॉफ्ट का स्टेटस पेज (status.cloud.microsoft) भी लोडिंग एरर का शिकार हो गया. हालांकि, कंपनी ने यूजर्स को अपडेट देने के लिए एडमिन सेंटर में EX1550543 और MO1550821 कोड के तहत जानकारी देने की बात कही है. खबर लिखे जाने तक इंजीनियर समस्या को पूरी तरह ठीक करने में जुटे हुए थे.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular