HomeUncategorized'सऊदी पर हमला हुआ तो हम देंगे जवाब', कंगाल पाकिस्तान के फिर...

‘सऊदी पर हमला हुआ तो हम देंगे जवाब’, कंगाल पाकिस्तान के फिर दिखे बड़े बोल – pakistan saudi arabia defence agreement makkah alliance military support Ahmed Sharif Chaudhry ntc agkp


पाकिस्तान ने साफ कहा है कि वह सऊदी अरब की रक्षा के लिए “सभी जरूरी रक्षात्मक कदम” उठाने को तैयार है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बुधवार को एक सऊदी अखबार को दिए इंटरव्यू में यह बात कही. यह बयान ऐसे समय आया है जब इलाके में तनाव है और यमन के हूती विद्रोहियों ने पिछले कुछ महीनों में सऊदी अरब के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर कई हमले किए हैं.

चौधरी ने कहा कि सऊदी की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान की प्रतिबद्धता अटल है. उन्होंने सभी पक्षों से संयम और बातचीत की अपील भी की. इंटरव्यू की जानकारी एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने दी है.

दोनों देशों के बीच समझौते

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने पिछले साल सितंबर में रियाद में “स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट” पर दस्तखत किए थे. इसमें तय हुआ कि किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा. बाद में दोनों देशों ने तुर्किये के साथ मक्का संयुक्त रक्षा समझौता किया. इसका मकसद है कि किसी तीसरे देश के हमले की हालत में तीनों एक दूसरे का साथ दें. इसी को मक्का गठबंधन कहा जा रहा है.

जमीन पर उतारने की तैयारी

चौधरी के मुताबिक सामूहिक रक्षा के वादों को अमल में लाने के लिए कुछ इंतजाम जरूरी हैं, ताकि तय सेनाएं और सैन्य क्षमताएं जल्दी सऊदी अरब में तैनात हो सकें. इनमें तैयारी का स्तर बढ़ाना, सैन्य तालमेल मजबूत करना, खुफिया जानकारी साझा करना और पूरी तरह रक्षात्मक कार्रवाइयों में समन्वय रखना शामिल है.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में पहले से तैनात हैं और मुख्य रूप से रक्षा में मदद देते हैं और सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेते हैं. पाकिस्तान आगे भी सैन्य कर्मी, क्षमताएं, ट्रेनिंग और साजो सामान की मदद देता रहेगा. हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणाली जैसी अतिरिक्त मदद पर उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया.

हमलों पर चिंता और कूटनीति

चौधरी ने हवाई अड्डों, शहरों, आम लोगों और आर्थिक ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की. उनके मुताबिक ये हमले सऊदी की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं और पूरे इलाके की स्थिरता को भी खतरे में डालते हैं. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और दो पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा पाकिस्तान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. साथ ही चेतावनी दी कि हालात बिगड़ने से किसी का भला नहीं होगा.

26 अक्टूबर को तेहरान में मक्का गठबंधन के प्रतिनिधियों और ईरान की बैठक हुई, जिसका मकसद तनाव घटाने का ढांचा बनाना था. इसमें फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी शामिल हुए. बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी, पर किसी समझौते का ब्योरा नहीं दिया गया.

दोनों समझौतों में फर्क

चौधरी ने कहा कि द्विपक्षीय समझौता पाकिस्तान और सऊदी की पुरानी साझेदारी पर टिका रक्षा सहयोग का ढांचा है. मक्का समझौता तीन देशों का इंतजाम है, जिसमें सामूहिक रक्षा और मिलकर तैयारी के तरीके हैं. उन्होंने दोनों को “पूरी तरह रक्षात्मक” बताया. तीनों देश आगे सामूहिक रोकथाम की ताकत और सैन्य तालमेल बढ़ाना चाहते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular