HomeकृषिFasal Bima Claim: फसल बीमा के बाद हो गया नुकसान, कितने समय...

Fasal Bima Claim: फसल बीमा के बाद हो गया नुकसान, कितने समय में देनी होती है सूचना?


PM Fasal Bima Claim: किसान अपनी फसल को बारिश, सूखा, ओलावृष्टि और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए फसल बीमा कराते हैं. लेकिन कई बार बीमा कराने के बाद भी जब खेत में फसल खराब हो जाती है, तो किसानों को समझ नहीं आता कि, इसकी जानकारी कहां और कितने समय के अंदर देनी है. 

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुछ खास तरह के नुकसान की जानकारी किसान को 72 घंटे के अंदर देनी होती है. देरी होने पर बीमा क्लेम की प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है.

नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर दें जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अगर ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन या बिजली गिरने से लगी प्राकृतिक आग जैसी स्थानीय आपदा के कारण खेत में फसल खराब होती है, तो किसानों को इसकी सूचना 72 घंटे के अंदर देनी होती है. इसी तरह कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को चक्रवाती बारिश, बेमौसम बारिश या ओलावृष्टि से नुकसान होता है, तो भी तय समय में जानकारी देना जरूरी है.

ध्यान रखें कि कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को अधिकतम 14 दिनों तक ही इस तरह के बीमा कवर का लाभ मिल सकता है. इसमें फसल खेत में काटकर फैलाई हुई होनी चाहिए. कटी हुई फसल को इकट्ठा करके ढेर लगाने के बाद हुए नुकसान पर यह सुविधा लागू नहीं होती.

कहां और कैसे दें नुकसान की सूचना?

फसल खराब होने पर किसान कई तरीकों से इसकी जानकारी दे सकते हैं. इसके लिए किसान क्रॉप इंश्योरेंस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी सूचना दी जा सकती है. किसान अपनी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर, संबंधित बैंक शाखा या स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों को भी नुकसान की जानकारी दे सकते हैं.

सूचना देते समय किसान को अपना नाम, बीमा आवेदन नंबर, बैंक खाते की जानकारी, फसल का नाम, खेत का खसरा या सर्वे नंबर और कितने क्षेत्र में नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी देनी चाहिए. नुकसान की तस्वीरें और दूसरी जानकारी भी संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दिखाया जा सके.
Fasal Bima Claim: फसल बीमा के बाद हो गया नुकसान, कितने समय में देनी होती है सूचना?

यह भी पढ़ें: सरकारी मंडी में बेचना चाहते हैं फसल, कैसे कराएं पंजीकरण?

हर तरह के नुकसान में 72 घंटे का नियम नहीं

फसल बीमा में हर तरह के नुकसान का दावा एक जैसा नहीं होता. सूखा, बाढ़ या कीट-रोग से बड़े क्षेत्र में फसल की पैदावार घटने जैसे मामलों में नुकसान का आकलन अधिसूचित क्षेत्र और सरकारी आंकड़ों के आधार पर किया जाता है. ऐसे मामलों में दावा तय करने की प्रक्रिया अलग होती है.

इसलिए किसान को नुकसान होते ही अपनी बीमा कंपनी या कृषि विभाग से संपर्क करना चाहिए. साथ ही, सूचना देने की तारीख और शिकायत नंबर अपने पास जरूर रखें. इससे आगे क्लेम से जुड़ी जानकारी लेने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular