फॉर्म-0 और उर्वरक की आपूर्ति रोकने की शिकायत पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिया संज्ञान,संबंधित कंपनी से बात कर तत्काल कराया समाधान।
बिहार | कृषि भास्करबिहार में उर्वरक वितरण व्यवस्था के बीच कंपनियों की कथित मनमानी और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ भेदभाव का मामला सामने आने के बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है।कुछ उर्वरक विक्रेताओं ने शिकायत की थी कि कंपनियों द्वारा उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य टैगिंग का विरोध करने पर उन्हें फॉर्म-0 जारी करने और उर्वरकों की आपूर्ति करने में बाधा पहुंचाई जा रही है।इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप किया।मंत्री के निर्देश पर संबंधित उर्वरक कंपनी से बात कर मामले का संज्ञान लिया गया और शिकायत का तत्काल समाधान कराया गया।इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि उर्वरक कंपनियां अपनी शर्तें थोपकर विक्रेताओं को परेशान नहीं कर सकतीं। उर्वरक कारोबार में पारदर्शिता,निष्पक्षता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।अब विक्रेताओं की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कंपनियों की ओर से की जा रही कथित टैगिंग और आपूर्ति संबंधी मनमानी पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई होती है या नहीं।




