भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है. मुंबई से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव ‘अज़िनी’ के सभी 20 क्रू मेंबर्स को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित बचाया है. इस अभियान को पूरा करने में नौसेना को 48 घंटे लगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने नौसेना को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है. रक्षा मंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना की मदद से, भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज और उसके चालक दल को छुड़ाया गया. जहाज को सुरक्षित रूप से समुद्री लूटेरों से मुक्त कराया गया है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
—- समाप्त —-




