यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने विपक्ष की पार्टियों को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सारी पार्टियां मुसलमानों पर दम भरती हैं लेकिन मुसलमान के लिए कुछ करना नहीं चाहतीं हैं. इस बार हमें उत्तर प्रदेश के अंदर मुसलमान मुख्यमंत्री चाहिए.
मौलाना साजिद रशीदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आप सबको जानकारी है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला है. आप यह भी देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का क्या पूरे देश का चुनाव मुसलमान पर आकर टिक जाता है. सारी पार्टियां मुसलमानों पर दम भरती हैं. कांग्रेस हो, समाजवादी हो, बसपा हो, आरएलडी हो, जितनी भी सारी पार्टियां हैं विपक्षी, वह तमाम की तमाम पार्टियां मुसलमानों के ऊपर दम भरती हैं और मुसलमानों के लिए कहती हैं कि यह हमारा अपना वोट है.”
ये पार्टियां मुसलमान को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती हैं- रशीदी
उन्होंने आगे कहा, ”मैं तो यह कहता हूं कि ये पार्टियां मुसलमान को अपना वोट बैंक समझती हैं, लेकिन मुसलमान के लिए कुछ करना नहीं चाहतीं. हमने इस बार कहा कि तमाम पार्टियों को जब 65 साल से, 80 साल से हम इनको वोट देते आ रहे हैं, तो इस बार हमें उत्तर प्रदेश के अंदर मुसलमान मुख्यमंत्री चाहिए.”
दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “…आप सबको जानकारी है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला है। और आप यह भी देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का क्या पूरे देश का चुनाव मुसलमान पर आकर टिक जाता है। सारी पार्टियां मुसलमानों पर दम भरती हैं। कांग्रेस हो, समाजवादी हो, बसपा हो, आरएलडी हो, जितनी भी सारी पार्टियां हैं विपक्षी, वह तमाम की तमाम पार्टियां मुसलमानों के ऊपर दम भरती हैं और मुसलमानों के लिए कहती हैं कि यह हमारा अपना वोट है। बल्कि मैं तो यह कहता हूं कि वह अपना वोट बैंक समझती हैं मुसलमान को। लेकिन मुसलमान के लिए कुछ करना नहीं चाहतीं…हमने इस बार कहा कि तमाम पार्टियों को जब 65 साल से, 80 साल से हम इनको वोट देते आ रहे हैं, तो इस बार हमें उत्तर प्रदेश के अंदर मुसलमान मुख्यमंत्री चाहिए। आपको याद होगा जब मुलायम सिंह की हुकूमत थी, कारसेवकों पर गोलियां चलाकर अपने आप को ‘मुल्ला मुलायम सिंह’ कहलवाया। मुसलमानों ने भर-भर के वोट दिया। 1993 में सरकार आई, फिर 2003 में सरकार आई, फिर 2012 में सरकार आई, लेकिन कभी इन्होंने बाबरी मस्जिद का मुद्दा नहीं उठाया…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 17, 2026
‘मुलायम सिंह, अखिलेश यादव ने कभी बाबरी मस्जिद का मुद्दा नहीं उठाया’
मौलाना साजिद रशीदी ने ये भी कहा, ”आपको याद होगा जब मुलायम सिंह की हुकूमत थी, कारसेवकों पर गोलियां चलाकर अपने आप को ‘मुल्ला मुलायम सिंह’ कहलवाया. मुसलमानों ने भर-भर के वोट दिया. 1993 में सरकार आई, फिर 2003 में सरकार आई, फिर 2012 में सरकार आई, लेकिन कभी इन्होंने बाबरी मस्जिद का मुद्दा नहीं उठाया.”
उन्होंने कहा, ”मुसलमानों का वोट लिया ये कहकर कि हमने कारसेवकों पर गोलियां चलाईं. हालांकि वो गोलियां कैसे चली, किसने चलाई ये भी सबको पता है. मुलायम सिंह के जरिए पार्लियामेंट में भी इस बात को दोहराया गया कि 30 क्या अगर 60 भी हमें मारने पड़ते तो हम मारते. मुसलमान का वोट लेने के लिए इस तरह की बात भी हुई. लेकिन न मुलायम सिंह जी और न अखिलेश यादव ने कभी बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया. मुसलमान के लिए बाबरी मस्जिद का मुद्दा सबसे अहम है.”
‘राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुई चर्चा’ UP में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का दावा




