HomeUncategorizedसऊदी अरब के एयरपोर्ट-रिफाइनरी पर हूती हमले का दावा, ईरान ने लॉन्च...

सऊदी अरब के एयरपोर्ट-रिफाइनरी पर हूती हमले का दावा, ईरान ने लॉन्च किए 3 नए ड्रोन – houthis claims attacks saudi arab iran launches advance unmanned drones ntc drmt


मिडिल-ईस्ट में हमलों का दौर जारी है. इस बीच यमन के हूतियों ने एर बार फिर सऊदी अरब के अहम ठिकानों पर बड़े हमलों का दावा किया है. वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य ताकत दिखाते हुए नए एडवांस ड्रोन पेश किए हैं. 

हूतियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने पिछले 48 घंटों के भीतर सऊदी अरब के भीतर कई बड़े ठिकानों पर हमले किए हैं. 

हूती विद्रोहियों के मुताबिक, उनके निशाने पर राजधानी रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जाजान तेल रिफाइनरी और दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित दो पावर स्टेशन थे.

ईरान ने पेश किए तीन नए छोटे मानवरहित ड्रोन

इसी बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने भी अपनी ड्रोन क्षमता का प्रदर्शन किया है. तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, IRGC ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहद शहर में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान तीन नए लघु मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) लॉन्च किया.

इन नए ड्रोन में से एक को खास तौर पर दुश्मन के ड्रोन को मार गिराने (काउंटर-ड्रोन मिशन) के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, बाकी दो ड्रोन नजदीकी लड़ाई में दुश्मन की सैन्य इकाइयों पर आत्मघाती हमले करने के लिए विकसित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: हमला करने आ रहा अमेरिकी फाइटर जेट ईरान के डिफेंस सिस्टम से डरकर वापस लौटा

नजदीकी युद्ध में माइक्रो-ड्रोन के खतरे से निपटने की तैयारी

ईरानी सेना IRGC ने इस मौके पर कहा कि ये नए ड्रोन जमीनी सामरिक इकाइयों की हवाई सुरक्षा से जुड़ी कई जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं. सेना का मानना है कि युद्ध के दौरान माइक्रो-ड्रोन से बढ़ रहे खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में ये तकनीक बेहद कारगर साबित होगी.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular