HomeकृषिPig Farming: कम जगह में कैसे शुरू कर सकते हैं सुअर पालन,...

Pig Farming: कम जगह में कैसे शुरू कर सकते हैं सुअर पालन, साल भर में कितनी होगी कमाई?


Pig Farming Business: अगर आप भी खेती के साथ कोई दूसरा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सुअर पालन कमाई का एक अच्छा जरिया बन सकता है. इसे शुरू करने के लिए बहुत बड़ी जमीन की जरूरत नहीं होती. अगर आपके घर के आसपास थोड़ी खाली जगह है और आप पशुओं की देखभाल कर सकते हैं, तो छोटे स्तर पर ये काम शुरू किया जा सकता है. 

सुअर जल्दी बड़े होते हैं और सही देखभाल मिलने पर कम समय में बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं. हालांकि, कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि, आप कितने सुअर पाल रहे हैं, उनका चारा कितना खर्च हो रहा है और आपके इलाके में बिक्री का बाजार कैसा है.

कम जगह में सुअर पालन कैसे शुरू करें?

शुरुआत में 5 से 10 सुअरों के साथ काम शुरू करना बेहतर रहता है. इसके लिए ऐसी जगह चुनें जहां पानी न भरता हो और हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था हो. सुअरों के लिए पक्का फर्श वाला शेड बनवाएं, ताकि उसे रोज आसानी से साफ किया जा सके. फर्श थोड़ा ढलान वाला होना चाहिए, जिससे गंदा पानी बाहर निकल जाए. साथ में खुली जगह भी रखें, जहां सुअर आराम से घूम सकें.

शुरुआत में सुअर के छोटे बच्चों को किसी भरोसेमंद सरकारी पशुपालन केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र या अच्छे फार्म से खरीदें. खरीदते समय उनकी सेहत, वजन और नस्ल की जानकारी जरूर लें. अलग-अलग उम्र और आकार के सुअरों को एक ही जगह रखने से बचें. इससे बड़े सुअर छोटे बच्चों को परेशान नहीं करेंगे.

सुअरों को क्या खिलाएं?

सुअर पालन में चारे पर अच्छा-खासा खर्च होता है. इसलिए शुरुआत से ही खाने का इंतजाम समझना जरूरी है. इन्हें अनाज, दालों के कुछ हिस्से, हरी सब्जियां और संतुलित पशु आहार दिया जा सकता है. कुछ जगहों पर होटल और सब्जी मंडी से मिलने वाले साफ-सुथरे बचे खाद्य पदार्थ भी चारे के खर्च को कम करने में मदद करते हैं. लेकिन सड़ा-गला या खराब खाना बिल्कुल न दें. सुअरों को हर समय साफ पीने का पानी मिलना चाहिए.
Pig Farming: कम जगह में कैसे शुरू कर सकते हैं सुअर पालन, साल भर में कितनी होगी कमाई?

यह भी पढ़ें: पशुपालक गाय की इस नस्ल पर लगाएं दांव, हर महीने होगी तगड़ी कमाई!

साल भर में आएगा खर्च?

सुअर पालन से होने वाली कमाई की कोई एक तय रकम नहीं है. यह सुअरों की संख्या, नस्ल, वजन, चारे के खर्च और बाजार में मिलने वाले भाव पर निर्भर करती है. आम तौर पर वैज्ञानिक तरीके से पाले गए सुअर करीब 6 महीने की उम्र में 70 किलो के आसपास वजन तक पहुंच सकते हैं. नाबार्ड की 2025-26 की एक लागत रिपोर्ट में 10 सुअरों को पालने के लिए शेड, बच्चे, चारा और दूसरी जरूरतों को मिलाकर करीब 3.45 लाख रुपये का खर्च बताया गया है. 

कमाई क पूरा गणित

मान लीजिए कि, आप 10 सुअर पालते हैं और बिक्री के समय हर सुअर का वजन औसतन 70 किलो हो जाता है. इस तरह कुल वजन 700 किलो होगा. अगर बाजार में सुअर का भाव 180 रुपये प्रति किलो मिलता है, तो 10 सुअरों को बेचकर आपको कुल 1,26,000 रुपये मिल सकते हैं.

10 सुअर के बच्चे खरीदने पर करीब 25,000 रुपये, चारे पर 35,000 रुपये, दवा और टीकाकरण पर 5,000 रुपये और शेड व देखभाल पर 

यह भी पढ़ें: पशुपालकों को बड़ी राहत, डेयरी खोलने पर मिलेगी 13.86 लाख की सब्सिडी



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular