सर्दियों में पशुओं को ठंडी हवा से बचाना बहुत जरूरी है. इसके लिए उनके रहने की जगह को तिरपाल, जूट के बोरे या पराली से अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि ठंडी हवा सीधे पशुओं तक न पहुंचे.
पशुओं के नीचे हमेशा सूखी पराली या पुआल बिछाकर रखें. ध्यान दें कि पराली यूरिन से गीली हो जाती है, इसलिए हर तीसरे-चौथे दिन पुरानी पराली हटाकर नई पराली बिछाते रहें.
पशुओं को ऐसी जगह बांधें, जहां पानी या कीचड़ जमा न हो. उनका रहने का स्थान साफ, समतल और सूखा होना चाहिए, क्योंकि फर्श पर नमी रहने से पशुओं को ठंड लगने और बीमार पड़ने का खतरा रहता है.
सर्दियों में पशुओं के खाने-पीने का खास ध्यान रखें. उन्हें हमेशा ताजा पानी पिलाएं और बहुत ठंडा या लंबे समय से रखा हुआ पानी देने से बचें, ताकि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
ठंड के मौसम में पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और संतुलित पशु आहार दें. इससे उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, वे स्वस्थ रहेंगे और दूध उत्पादन में कमी आने की आशंका भी कम होगी.
छोटे बछड़ों और बछियों को ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे या बाजार में मिलने वाले काऊ कोट पहनाएं. इससे उनके शरीर को ठंड से बचाने में मदद मिलेगी और वे सर्दियों में भी स्वस्थ रहेंगे.
Published at : 24 Nov 2026 06:08 PM (IST)
Tags :




