HomeकृषिAgri Junction: एग्रीकल्चर पास युवाओं को 4.5 लाख का लोन, ऐसे करें...

Agri Junction: एग्रीकल्चर पास युवाओं को 4.5 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन


Agri Junction Scheme: अगर आपने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है और नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अपना कारोबार शुरू करने का भी अच्छा मौका है. सरकार की एग्री जंक्शन योजना के तहत कृषि की पढ़ाई कर चुके युवाओं को अपना कृषि केंद्र खोलने में मदद दी जाती है. इसके लिए बैंक से 4.5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. 

इतना ही नहीं, दुकान तैयार करने और जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए सरकार की तरफ से 60 हजार रुपये तक की मदद भी दी जाती है. इस केंद्र के जरिए युवा खुद का रोजगार शुरू करने के साथ किसानों को भी खेती से जुड़ी जरूरी चीजें एक ही जगह उपलब्ध करा सकते हैं. 

क्या है एग्री जंक्शन योजना?

एग्री जंक्शन योजना का मकसद कृषि की पढ़ाई कर चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. इसके तहत बीएससी एग्रीकल्चर पास युवा अपना कृषि केंद्र खोल सकते हैं. इस केंद्र को एक ऐसी दुकान के रूप में तैयार किया जाता है, जहां किसानों को खेती से जुड़ी कई जरूरी चीजें एक ही जगह मिल सकें.

इस दुकान पर किसान अच्छी क्वालिटी के बीज, रासायनिक खाद, जैविक खाद और कीटनाशक खरीद सकेंगे. यानी किसानों को खेती के लिए जरूरी सामान लेने के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वहीं, कृषि की पढ़ाई कर चुके युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा.

बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 4.5 लाख का लोन

इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को बैंक के माध्यम से 4.5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा सकता है. इसकी मदद से युवा अपना कृषि केंद्र शुरू करने के लिए जरूरी सामान और दूसरी व्यवस्थाएं कर सकते हैं.

इसके अलावा दुकान के रखरखाव, अंदर की सजावट और जरूरी ढांचा तैयार करने के लिए करीब 60 हजार रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान है. इससे युवाओं को शुरुआत में दुकान तैयार करने का खर्च उठाने में कुछ राहत मिल सकती है.
Agri Junction: एग्रीकल्चर पास युवाओं को 4.5 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: एक बीघे में करनी है हाइड्रोपोनिक खेती, जानें इसमें कितना आएगा खर्चा?

कौन कर सकता है आवेदन?

एग्री जंक्शन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं.

  •  आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए.
  • आवेदन के समय हाईस्कूल का प्रमाण पत्र और बीएससी एग्रीकल्चर की मार्कशीट जरूरी है.
  •  सरकारी नौकरी के लिए तय उम्र सीमा पार कर चुके या 40 से 42 साल की उम्र वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है.

कैसे होगा युवाओं का चयन?

इस योजना के तहत हर साल ब्लॉक स्तर पर युवाओं के चयन का लक्ष्य तय किया जाता है. इच्छुक युवाओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है. इसके बाद अधिकृत चयन बोर्ड आवेदकों का इंटरव्यू लेता है. इंटरव्यू और तय नियमों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाता है.

यह भी पढ़ें: ग्रीन हाउस बनाने पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा फायदा



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular