HomeUncategorizedअलीगढ़: शादी से 8 दिन पहले तिरंगे में लिपटकर घर आया फौजी...

अलीगढ़: शादी से 8 दिन पहले तिरंगे में लिपटकर घर आया फौजी करन चौधरी, शहीद के दर्जे की मांग पर अड़ा परिवार – Heartbreaking Farewell in Aligarh as Soldier Karan Chaudhary Returns Home Wrapped in Tricolor Before Wedding lclam


Uttar Pradesh News: अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में मंगलवार रात सेना के जवान करन चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात करन के सिर और माथे पर दो गोलियां लगने से मौत हुई थी. मंगलवार रात पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों ने मौत की परिस्थितियां स्पष्ट करने और शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया. दो घंटे चली बातचीत और अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ. इसके बाद रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई.

आश्वासन के बाद पिता ने दी मुखाग्नि

शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई. करीब दो घंटे तक सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को समझाया. जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह राना ने साफ किया कि कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट आने के बाद ही शहीद के दर्जे पर फैसला लिया जाएगा. इस विषय पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए. इसके बाद सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. करीब पांच हजार लोगों की मौजूदगी में पिता पप्पू सिंह ने कांपते हाथों से अपने बेटे को मुखाग्नि दी.

24 नवंबर को होनी थी करन की शादी

वर्ष 2020 में सेना में भर्ती हुए करन चौधरी की शादी 24 नवंबर को कल्पना से तय थी. परिवार में शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बंट चुके थे और गहने व कपड़ों की खरीदारी भी हो गई थी. मैरिज होम और हलवाई तक की बुकिंग पूरी कर ली गई थी.

4 नवंबर को करन ने परिवार से फोन पर बात कर बताया था कि वह 16 नवंबर को श्रीनगर से दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने दिल्ली में शादी का बाकी सामान खरीदने और खुद कार्ड बांटने की बात कही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

मंगलगीत की जगह गूंजी मां और बहन की चीखें

करन के सिर और माथे पर दो गोलियां लगने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बाद ही हो सकेगा. अंतिम विदाई के समय अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

जिस घर के आंगन में कुछ दिनों बाद शादी के मंगलगीत गूंजने वाले थे, वहां मां जयबाला की चीखें और बहन मंजू का करुण विलाप सुनाई दे रहा था. अधूरी रह गई शादी और परिवार से किए आखिरी वादे अब परिजनों के लिए दर्दनाक यादें बनकर रह गए हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular