HomeUncategorizedHyundai की 7-सीटर MPV की हुई एंट्री... MARUTI के लिए बन सकती...

Hyundai की 7-सीटर MPV की हुई एंट्री… MARUTI के लिए बन सकती है मुसीबत – hyundai neira ev mpv revealed india launch expected details auam


हुंडई ने एक 7-सीटर एमपीवी को पेश किया है. हम बात कर रहे हैं हुंडई नेइरा ईवी एमपीवी (Hyundai Neira EV MPV) की, जो ग्लोबल मार्केट में 20 नवंबर को डेब्यू करने वाली है. वास्तव में ये कार किआ कारेन्स क्लैविस ईवी (Kia Carens Clavis EV) का रिबैज्ड वर्जन है, जिसे हुंडई ला रही है. 

इस कार में किआ कारेन्स क्लैविस वाला ही डिजाइन और ज्यादातर फीचर्स मिलने वाले हैं. कंपनी ने इसे इंडोनेशिया मोटर शो 2026 में भी दिखाया था. भारतीय बाजार में भी इस कार की आने की चर्चा है. अगर हुंडई इसे सही प्राइस पर लॉन्च करती है, तो ये मारुति के लिए चुनौती बन सकती है. 

फिलहाल मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में कोई भी इलेक्ट्रिक 7-सीटर नहीं आती है. लेकिन कंपनी लंबे समय से एक कार पर काम कर रही है, जो अगले साल लॉन्च हो सकती है. मारुति की इस कार का कोडनेम वाईएमसी (Maruti YMC) है. अगर किआ भी अपनी इलेक्ट्रिक 7-सीटर को उतारती है, तो इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक 7-सीटर से होगा. 

क्या होगा हुंडई नेइरा ईवी में खास?

डिजाइन के लिहाज से ये कार भारतीय बाजार में आने वाली किआ कारेन्स क्लैविस ईवी जैसी ही है. कार के प्रोटोटाइप का डिजाइन प्रोडक्शन वर्जन में भी देखने को मिलता है. ये ठीक वैसे ही ग्रिल, हेडलाइट डिजाइन और व्हील्स के साथ आती है, जैसे कंपनी ने प्रोटोटाइप में दिखाए थे. 

यह भी पढ़ें: नए अवतार में आ रही लोगों की पसंदीदा SUV, टेस्टिंग में दिखी नई Hyundai Creta

इस कार में 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो कार तीन वेरिएंट और दो बैटरी ऑप्शन में आ सकती है. हुंडई नेइरा ईवी में 42kWh और 51.4kWh की बैटरी मिलेगी, जो क्रमशः 404 किलोमीटर और 490 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगी. फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: Hyundai की बड़ी तैयारी… भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव माउंटेड मोटर मिलेगा, जो 171 बीएचपी की पावर और 255 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. कयास हैं कि ये कार भारत में भी लॉन्च हो सकती है. यहां कंपनी इसके पेट्रोल वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है. फिलहाल इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का राज है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular