Homeप्रदेश'निशांत को लालू बनाएंगे CM, 25-30 विधायक तोड़िए…', बिहार में खलबली!

‘निशांत को लालू बनाएंगे CM, 25-30 विधायक तोड़िए…’, बिहार में खलबली!


नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार क्या बिहार के मुख्यमंत्री होंगे? महागठबंधन इसे स्वीकार करेगा? इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने मंगलवार (10 नवंबर, 2026) को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को लालू यादव ही मुख्यमंत्री बना सकते हैं.

आईपी गुप्ता ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि बीजेपी को दोस्त और दुश्मन, दोनों पसंद नहीं हैं. वह दोनों को खत्म करना चाहती है. निशांत कुमार का जो सपना है या जेडीयू वाले जो देख रहे हैं, अगर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री कोई बना सकता है, तो वह लालू प्रसाद यादव हैं…” 

उन्होंने कहा, “मैं तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी सलाह दूंगा कि आपको मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी आपके साथ भीतरघात करवा रही है. आप भी 25-30 एमएलए को तोड़िए और जेडीयू की तरफ आइए और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाइए. आपको बदनाम करने की सारी साजिशें बीजेपी के लोग कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब पर RJD की दो टूक, ‘इसमें कुछ विवादित नहीं’

कांग्रेस ने भी बीजेपी पर किया हमला

इस पूरे मामले में बिहार कांग्रेस ने भी रुख साफ किया है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही गठबंधन के प्रमुख सहयोगी जेडीयू को खंडित करने का जो प्रयास किया था वो खुलेआम हो चुका है. जनता के आक्रोश से रिजेक्टेड पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री मध्यस्थता करने बेमौसम तो नहीं आए थे. इसकी पुष्टि जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने खुद कर दी कि मामला गड़बड़ है.

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी ने अपने स्लीपर सेल की मदद से इतना नियंत्रित कर रखा है कि वो अब फैसले लेने की स्थिति में नहीं है. निशांत कुमार से जेडीयू संभल नहीं रहा है, वो विधान परिषद चुनाव में स्पष्ट हो चुका है. बीजेपी ने अपने ही सहयोगी जनता दल यूनाइटेड को डिवाइडेड कर दिया है.

यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री से मिले शिक्षा मंत्री, बिहार दौरे से पहले RJD-कांग्रेस भड़की



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular