HomeUncategorizedकेरलम: आंगनवाड़ी में ऐसी सजा! पैंट में पेशाब करने पर 3 साल...

केरलम: आंगनवाड़ी में ऐसी सजा! पैंट में पेशाब करने पर 3 साल के मासूम को पीटा, कान मरोड़े – keralam childcare worker accused assaulting three year old lcl


केरल के कोल्लम जिले से सामने आए एक मामले ने बच्चों की देखभाल करने वाली आंगनवाड़ियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि यहां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने तीन साल के मासूम को सिर्फ इसलिए पीट डाला, क्योंकि उसने अपना पैंट में पेशाब कर दिया था. आरोप है कि कार्यकर्ता ने बच्चे के हाथ पर मारा और उसके कान जोर से मरोड़े. 

बच्चे के माता-पिता का कहना है कि इस घटना के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में है. मामला सामने आने के बाद केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने केस दर्ज कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है.

यह घटना कोल्लम जिले के कुलमाडा स्थित आंगनवाड़ी नंबर 98 की बताई जा रही है. आयोग को दी गई शिकायत के मुताबिक, तीन साल का बच्चा आंगनवाड़ी में था, तभी उसने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया. आरोप है कि इस बात से नाराज होकर वहां काम करने वाली कार्यकर्ता ने बच्चे के हाथ पर पिटाई की और उसके कान जोर से मरोड़ दिए.

माता-पिता ने शिकायत में बताया कि इस घटना का बच्चे पर गहरा असर पड़ा है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान है. परिवार के मुकाबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में टोल पर परिवार से मारपीट, NHAI ने एजेंसी पर लगाया 15 लाख जुर्माना

आयोग को सौंपे चोट के सबूत

मामले को गंभीर बताते हुए बच्चे के परिवार ने शिकायत के साथ अस्पताल के रिकॉर्ड, डॉक्टर की रिपोर्ट और चोटों की तस्वीरें भी जमा की हैं. इन दस्तावेजों को शिकायत का हिस्सा बनाया गया है.

केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्लम ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक, परिपल्ली थाने के प्रभारी, जिला बाल विकास अधिकारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी से जवाब मांगा है.

अब अधिकारियों से मांगा गया जवाब

आयोग ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले पर सफाई देने को कहा है. अब यह पता लगाया जाएगा कि आंगनवाड़ी में बच्चे के साथ क्या हआ और आरोपों में कितनी सच्चाई है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular