लेकिन कहानी में एक और मोड़ तब सामने आया, जब वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सांसद संतोष भारतीय की किताब ‘वीपी सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गांधी और मैं’ में राहुल गांधी की कॉलेज फीस से जुड़ी घटना का जिक्र हुआ. राहुल उस वक्त विदेश में पढ़ाई कर रहे थे. किताब के मुताबिक, फीस के भुगतान से जुड़ा यह मामला दोनों परिवारों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट ला सकता था, जो फिर कभी दूर नहीं हुई.




