HomeUncategorizedइजरायल में बिना नेतन्याहू बनेगी सरकार, किसे क्या पद मिलेगा आइजेनकोट ने...

इजरायल में बिना नेतन्याहू बनेगी सरकार, किसे क्या पद मिलेगा आइजेनकोट ने बताया – israel anti benjamin netanyahu bloc knesset key posts gadi eisenkot ntc mnrd


इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश कर रहे विपक्षी गठबंधन ने सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच संसद के अहम पदों को लेकर सहमति बना ली है. होने वाले प्रधानमंत्री गादी आइजेनकोट ने बताया कि 26वीं नेसेट यानी इजरायली संसद में किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी. इस समझौते में गादी आइजेनकोट के अलावा नफ्ताली बेनेट, यायर गोलान, एविग्डोर लिबरमैन और यायर लैपिड शामिल हैं.

पांचों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि पूर्व मंत्री और यशर पार्टी के सांसद बनने जा रहे मटन कहाना को नेसेट का अगला स्पीकर बनाने पर सहमति बनी है. वहीं, पूर्व रक्षा मंत्री एविग्डोर लिबरमैन विदेश और रक्षा मामलों की अहम समिति के अध्यक्ष होंगे. बेनेट की पार्टी के नए सांसद लिरान अविशार बेन-होरिन को वित्त समिति की जिम्मेदारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: इजराइल में आइजेनकोट के लिए सरकार बनाने की राह क्यों नहीं आसान? समझें पूरा नंबर गेम

इसके अलावा रॉय फोल्कमैन को हाउस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी है. इस समिति की जिम्मेदारी संसद के कामकाज और उससे जुड़े मामलों को संभालने की होगी.

बुधवार को संसद में रखे जाएंगे प्रस्ताव

गादी आइजेनकोट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने बदलाव और सुधार की राजनीति करने वाले अपने सहयोगियों के साथ अहम पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि समितियों की संरचना को इस सप्ताह हाउस कमेटी की बैठकों में अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद बुधवार को नेसेट के पूर्ण सत्र में मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखे जाएंगे. गठबंधन ने कुछ विशेष समितियां बनाने पर भी सहमति जताई है, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: इजरायल के अगले प्रधानमंत्री होंगे गादी आईजेनकोट, राष्ट्रपति ने ईरान पर दी चेतावनी

यह समझौता 26वीं नेसेट के शपथ ग्रहण समारोह से पहले हुआ है. संसद के स्पीकर पद को लेकर गठबंधन के भीतर कई दिनों से बातचीत चल रही थी. शुरुआत में नफ्ताली बेनेट और लिबरमैन इस पद के लिए यायर लैपिड के नाम का समर्थन कर रहे थे, लेकिन आइजेनकोट चाहते थे कि यह पद उनकी पार्टी के पास रहे. आखिरकार आइजेनकोट और लिबरमैन के बीच सहमति बन गई.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular