HomeUncategorizedहोर्मुज में नेविगेशन सिस्टम को ईरान ने उड़ाया, अमेरिका की 'तेल तस्करी'...

होर्मुज में नेविगेशन सिस्टम को ईरान ने उड़ाया, अमेरिका की ‘तेल तस्करी’ रोकने का दावा – iran claims destroying us navigation aids strait of hormuz america oil smuggling ntc mnrd


होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी (IRGC) ने समुद्री रास्ते के दक्षिणी हिस्से में लगे दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम को तबाह कर दिया है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद रातभर कोई भी अवैध जहाज इस समुद्री रास्ते से नहीं गुजर सका. ईरान ने इसे तेल की तस्करी रोकने की कार्रवाई बताया है.

ईरान की सरकारी मीडिया IRIB और अर्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट की दक्षिणी चट्टानों पर लगे दुश्मन के नेविगेशन सहायता सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है. अधिकारी ने दावा किया कि इन सिस्टम का इस्तेमाल उन जहाजों की मदद के लिए किया जा रहा था, जो ईरान के तय समुद्री रास्तों का उल्लंघन कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: 7 शर्तें नहीं मानीं तो होर्मुज नहीं खुलेगा! ईरान ने अमेरिका को भेजा नया परमाणु प्रपोजल

ईरान का आरोप है कि अमेरिकी सैन्य सुरक्षा में कुछ जहाज इन रास्तों से तेल की अवैध आवाजाही और जहाजों के बीच तेल के लेनदेन में शामिल थे. ईरानी अधिकारी ने दावा किया कि कार्रवाई के बाद रातभर कोई भी उल्लंघन करने वाला जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर पाया और तेल की तस्करी पूरी तरह रुक गई.

होर्मुज में बढ़ता तनाव

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों के लिए कुछ खास समुद्री रास्ते तय किए हैं. उसका कहना है कि जहाजों को इन्हीं अधिकृत उत्तरी रास्तों से गुजरना होगा और उसकी निगरानी का पालन करना होगा. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने आरोप लगाया है कि कुछ तेल टैंकर अपनी पहचान और लोकेशन बताने वाले ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) और रडार बंद करके दूसरे रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: मदीना की तरफ हूती ने दागी मिसाइल, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया, होर्मुज में माइन से टकराया टैंकर

इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के केशम द्वीप पर रविवार रात धमाकों की खबरें भी सामने आईं. ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमले में कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक प्रांतीय अधिकारी ने फार्स न्यूज एजेंसी को बताया कि हमले से किसी अहम बुनियादी ढांचे या सेवा को नुकसान नहीं पहुंचा और निशाने पर लिए गए ठिकाने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों से दूर थे.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular