HomeUncategorized75 साल में जो कोई न कर सका...वो इस बल्लेबाज ने कर...

75 साल में जो कोई न कर सका…वो इस बल्लेबाज ने कर दिखाया, 41 की उम्र में दोहरे शतक जड़ मचाया तहलका – Craig Ervine becomes the oldest Test double centurion in 75 years, scripts history with unbeaten 206 against Afghanistan Aksp


क्रिकेट के मैदान पर उम्र सिर्फ एक नंबर है, इस बात को जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने एक बार फिर साबित कर दिया है. शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में क्रेग इरविन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.

41 साल और 82 दिन की उम्र में मैदान पर उतरे क्रेग इरविन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद 206 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही वह पिछले 75 सालों में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 40 साल से अधिक उम्र के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 1994 में इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 40 साल की उम्र के बाद टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था.

क्रिकेट इतिहास में 40 की उम्र के बाद टेस्ट दोहरा शतक जड़ने के मामले में अब इरविन से आगे केवल दो ही दिग्गज हैं. 42 साल की उम्र में 1951 में दक्षिण अफ्रीका के एरिक रोवन ने यह कारनामा किया था. इसके अलावा 41 साल की उम्र में 1924 में इंग्लैंड के जैक हॉप्स ने भी ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. इस प्रकार इरविन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं.

जिम्बाब्वे क्रिकेट में 26 साल का सूखा खत्म

यह रिकॉर्ड केवल इरविन के लिए ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक है. जिम्बाब्वे की ओर से टेस्ट क्रिकेट में आखिरी दोहरा शतक साल 2000 में महान बल्लेबाज एंडी फ्लावर नाबाद 232 रन भारत के खिलाफ नागपुर में लगाया था. उसके बाद से पिछले 26 सालों में जिम्बाब्वे के किसी भी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक नहीं बनाया था. इरविन ने इस लंबे सूखे को खत्म कर दिया है.

शारजाह टेस्ट का रोमांचक हाल

शारजाह की पिच बल्लेबाजों के फायदेमंद साबित हुई, जहां रनों का अंबार लग गया. जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 514 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दूसरी पारी में जब जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती झटकों के बाद मुश्किल में थी, तब मैदान पर उतरे क्रेग इरविन ने जिम्मेदारी संभाली. 

ये भी पढ़ें- 149 सालों में जो भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं कर सके, वो जिम्बाब्वे ने कर दिखाया! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ये करिश्मा

उन्होंने पहले एंटुम नकवी और फिर वेस्ली मधेवेरे (नाबाद 100 रन) के साथ मिलकर शानदार साझेदारियां कीं. इरविन ने महज 275 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और इसी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे किए. यह मुकाबला भले ही ड्रॉ पर छूटा.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular