HomeUncategorizedBhai Dooj 2026: कल या परसों, भाई दूज कब है? जानें सही...

Bhai Dooj 2026: कल या परसों, भाई दूज कब है? जानें सही तारीख और भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त – Bhai Dooj 2026 shubh muhurt kya hai kab hai bhai dooj tilak karne ka muhurt tvisu


पंचदिवसीय दीपोत्सव धनतेरस से शुरू होता है और इसका समापन भाई दूज के साथ होता है. भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर सौभाग्य का तिलक करती हैं और उनके लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है. कोई 10 नवंबर तो कोई 11 नवंबर को भाई दूज बता रहा है. आइए जानते हैं कि भाई दूज की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है. 

भाई दूज 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. 10 नवंबर को उदया तिथि नहीं मिल रही है. इसलिए भाई दूज का पर्व 11 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा.

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त
इस साल भाई दूज पर भाई के माथे पर तिलक करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर में रहने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

भाई दूज 2026 तिथि और मुहूर्त
द्वितीया तिथि शुरू: 10 नवंबर, दोपहर 2 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर, दोपहर 3:53 बजे
भाई दूज की तारीख: 11 नवंबर 2026, बुधवार
तिलक का शुभ समय: दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक

भाई दूज क्यों मनाई जाती है?
भाई दूज भाई-बहन के प्रेम का पर्व है. इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करना और उससे तिलक लगवाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे भाई को सुख और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है. इस त्योहार का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से है. मान्यता है कि भाई दूज पर यमुना में स्नान करने और यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है. इसी कारण इसे यम द्वितीया भी कहते हैं.

कैसे मनाएं भाई दूज?
भाई दूज पर बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं. इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर में भगवान गणेश, विष्णु और यमराज का स्मरण करें. पूजा की थाली में रोली, अक्षत, चंदन, फूल और मिठाई रखें. साथ में दीपक और नारियल भी रखें. फिर शुभ मुहूर्त में भाई को उत्तर या पूर्व दिशा में मुंह करके आसन पर बैठाएं. उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं. भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाएं. इसके बाद भाई की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें. पूजा के बाद भाई बहन को उपहार दें और उसका सम्मान करें. कई घरों में भाई को इस दिन खास भोजन कराने की परंपरा है.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular