HomeUncategorizedIndiGo फ्लाइट को मिली धमकी, बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान की...

IndiGo फ्लाइट को मिली धमकी, बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग – indigo flight Security threat bengaluru to lucknow emergency landing ntc dhrj


बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार, 7 नवंबर को सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. विमान में मौजूद पायलटों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तय सुरक्षा नियमों के तहत फ्लाइट को वापस बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को भी तुरंत सूचना दी गई. विमान के लौटने के बाद जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है.

यह मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 से जुड़ा है. यह विमान बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था. उड़ान के दौरान विमान में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली. इसके बाद पायलटों ने यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटने का फैसला किया.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular