HomeUncategorizedचीन में एक दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, 5 की...

चीन में एक दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, 5 की तीव्रता से हिली धरती – china earthquake november 5 2026 magnitude 5 tremors safety tips ntc dhrj


चीन में गुरुवार को दूसरी बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए. रात 10 बजकर 26 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 रही. इससे पहले सुबह भी 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था. दोनों भूकंपों की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है. फिलहाल रात में आए भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

NCS के मुताबिक, रात में आए भूकंप का केंद्र चीन के शिनजियांग इलाके में था. इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई. एजेंसी ने रात 10:26 बजे आए इस भूकंप की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की.

चीन में सुबह भी आया था भूकंप

इससे पहले गुरुवार सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर चीन में भूकंप आया था. भारतीय समय के मुताबिक, उस वक्त इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी. NCS के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 32.592 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.291 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी.

इस तरह चीन में एक ही दिन के भीतर दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए. सुबह आए भूकंप के मुकाबले रात के भूकंप की तीव्रता ज्यादा थी.

भूकंप आए तो क्या करना चाहिए?

भूकंप के दौरान घबराने के बजाय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आप घर या किसी इमारत के अंदर हैं तो झटके महसूस होते ही बाहर भागने की कोशिश न करें.

  • मजबूत मेज के नीचे छिपें: जमीन पर बैठ जाएं. किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे जाकर सिर और गर्दन को हाथों से ढक लें. झटके रुकने तक उसी जगह रहें.
  • खिड़की और भारी सामान से दूर रहें: शीशे, खिड़कियों, अलमारी और ऐसी चीजों से दूरी बनाएं जो गिर सकती हैं.
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें: भूकंप के दौरान सीढ़ियों की ओर भागने या लिफ्ट लेने की कोशिश न करें. झटके रुकने के बाद ही सुरक्षित रास्ते से बाहर निकलें.
  • खुले मैदान में हैं तो वहीं रहें: अगर आप बाहर हैं तो इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से दूर किसी खुली जगह पर चले जाएं.
  • गाड़ी चला रहे हैं तो सुरक्षित जगह रुकें: गाड़ी को धीरे से किसी खुली जगह पर रोकें. पुल, फ्लाईओवर और इमारतों के नीचे रुकने से बचें.
     

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular