HomeUncategorizedकाजी तौकीर को मिल रहा कम स्क्रीन टाइम? भड़के फैंस, 'बिग बॉस'...

काजी तौकीर को मिल रहा कम स्क्रीन टाइम? भड़के फैंस, ‘बिग बॉस’ ने दिया जवाब – Bigg Boss Voice Vijay Vikram Singh Hits Back At Qazi Touqeer Fans Demanding More Screen Time tmovg


बिग बॉस की आवाज, विजय विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर उन दर्शकों की मांगों का जवाब दिया, जो काजी तौकीर को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की बात कर रहे थे. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे बिग बॉस को एक रियलिटी गेम शो की तरह ही देखें, न कि प्रतियोगियों के स्क्रीन टाइम को लेकर बहुत ज्यदा व्यक्तिगत हो जाएं.

उन्होंने यह भी साफ किया कि शो के क्रिएटिव फैसलों में उनका कोई दखल नहीं होता, जिसमें यह तय करना भी शामिल है कि किस प्रतियोगी को कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा.

बिग बॉस ने क्या बताया?
विजय विक्रम ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर काजी के स्क्रीन टाइम को लेकर ढेरों सवाल आ रहे थे. उन्होंने लिखा, ‘आजकल मेरी इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर बार-बार एक ही सवाल आ रहा है, ‘काजी को ज्यादा स्क्रीन टाइम क्यों नहीं मिल रहा है?’ उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि उनका काम केवल शो के लिए अपनी आवाज देना है और प्रतियोगियों को कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा, यह तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं होती. 

उन्होंने कहा, ‘मैं कई बार बता चुका हूं, फिर एक बार कह देता हूं. मैं शो में सिर्फ अपनी आवाज देता हूं. किसे कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा, ऐसे क्रिएटिव फैसले मैं नहीं लेता.’

उन्होंने दर्शकों को सलाह दी कि वे इस तरह की शिकायतों या सुझावों के लिए चैनल और शो के मेकर्स से संपर्क करें. उन्होंने दर्शकों से कहा कि वे अपना फीडबैक चैनल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए दें. विजय ने लिखा, ‘इसलिए इस बारे में अपनी राय और सवाल कलर्स तक पहुंचाएं; उनकी वेबसाइट या उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर लिखें.’

अंत में, उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया कि बिग बॉस एक गेम शो है और इसे उसी तरह एन्जॉय करना चाहिए. उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि प्रतियोगियों के साथ उनका जुड़ाव बहुत ज्यादा व्यक्तिगत न हो जाए. उन्होंने लिखा, ‘बाकी, यह एक गेम शो है. इसे एक गेम शो की तरह ही देखें.’ ‘अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करें, शो का आनंद लें और इसे इतना निजी न बनाएं.’

काजी की तगड़ी फैन फॉलोइंग
गौरतलब है कि जब से बिग बॉस 20 शुरू हुआ है. तभी से काजी तौकीर की तगड़ी फैन फॉलोइंग रही हैं.  हर बार जब कोई नया एपिसोड आता है, तो फैंस सोशल मीडिया पर उनकी स्क्रीन प्रेजेंस के बारे में चर्चा करते हैं, उन्हें मिलने वाले फुटेज पर सवाल उठाते हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को और ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की मांग करते हैं. ‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड रोजाना रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर आते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular