HomeUncategorizedगलत लाइन पर चली गई पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; रेलवे...

गलत लाइन पर चली गई पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; रेलवे की चूक पर उठे सवाल – dhanbad railway station gomo asansol passenger train loop line lcln


झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोमो-आसनसोल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच स्थित लूप लाइन में पहुंच गई. अचानक ट्रेन के दूसरी लाइन पर चले जाने से यात्रियों में भ्रम और घबराहट की स्थिति बन गई.

ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस घटनाक्रम को देखकर हैरान रह गए. घटना के बाद यात्रियों ने सवाल उठाए कि आखिर ट्रेन को दूसरी लाइन पर किसके निर्देश पर भेजा गया.

सिग्नलिंग में गड़बड़ी या मानवीय चूक?

फिलहाल ट्रेन के लूप लाइन में पहुंचने की वास्तविक वजह साफ नहीं है. इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिग्नलिंग सिस्टम में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई या परिचालन के दौरान मानवीय चूक हुई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे परिचालन में ऐसी घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

ट्रैक पर उतरकर ट्रेन में चढ़ने की बात

घटना के दौरान कुछ यात्रियों के रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन में चढ़ने की बात भी सामने आई है. इससे सुरक्षा संबंधी चिंता और बढ़ गई है. यदि उसी समय किसी दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आ जाती, तो गंभीर हादसा हो सकता था.

अब रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है. यह पता लगाना जरूरी है कि ट्रेन निर्धारित प्लेटफॉर्म के बजाय लूप लाइन में किन परिस्थितियों में पहुंची और इसमें किसी स्तर पर परिचालन संबंधी चूक हुई या नहीं.

—- समाप्त —-



Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular